आगरालीक्स…आगरा में परीक्षार्थी के कागजात फर्जी बताकर 75 हजार रूपये की वसूली. दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज. जानिए क्या है मामला
आगरा में एक परीक्षार्थी के कागजात फर्जी बताकर उससे 75 हजार रूपये की वसूली का मामला सामने आया है. परीक्षार्थी सीआरपीएफ सिपाही का भाई है. इस मामले में दो आरापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलायश में लगी है.
ये है मामला
मैनपुरी के कुरावली में रहने वाले लोकेंद्र कुमार सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात हैं. उनके भाई अवनीश 21 अगस्त को आगरा के थाना सदर स्थित बड़ा उखर्रा में शिक्षा बालिका इंटर कॉलेज में वन रक्षक की परीक्षा देने आए थे. शिकायत के अनुसार कॉलेज के गेट पर उन्हें एक युवक मिला और उसने अपना नाम आशुतोष बताया. वह प्रबंधक महिला के पास ले गया और उससे कहा कि तुम्हारे कागजात फर्जी हैं और उससे घर का नंबर ले लिया.

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अवनीश के भाई लोकेंद्र को फोन किया और कहा कि आपका भाई दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है. उसे जेल भेज रहे हैं. कुछ देर बाद एक नंबर से व्व्हाट्स कॉलिंग पर बात की और उन्होंने भाई को छोड़ने के लिए दो लाख रूपये की मांग की. बाद में फोन पे से 75 हजार रूपये तीन बार में ले लिए. अवनीश को परीक्षा दिलाने पर युवक ने अपनी गाड़ी से खुद ही भगवान टाकीज छोड़ा.. इस मामले में पीड़ित ने एडीजी में प्रार्थना पत्र दिया और अब थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमे में आशुतोष यादव और अज्ञात महिला प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है. पीड़ित का कहना है कि कॉलेज में सीसीटीवी लगे हुए थे, इसमें पूरी घ्ज्ञटना कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है.