आगरालीक्स…आगरा में लॉकडाउन के बीच हुआ प्यार गिफ्ट्स और डेट पर होने वाले खर्चों के कारण ब्रेकअप तक ऐसा पहुंचा कि मामला पुलिस तक आ गया…पढ़ें पूरी खबर
आगरा में लॉकडाउन के बीच दोस्ती से शुरू हुआ प्यार अब डेट और गिफ्ट्स पर होने वाले खर्चों के कारण ब्रेकअप तक पहुंच गया. दोनो प्रेमियों के बीच खर्चों को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. आज रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे इस मामले में दोनों को अगली तारीख मिली है.
ये है मामला
मामला एक शिक्षिका और सेल्स एग्जीक्यूटिव से जुड़ा हुआ है. आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पहुंचे. शिक्षिका ने बताया कि दो वर्ष्ज्ञ पहले लॉकडाउन के दौरान फेसबुक पर सेल्स एग्जीक्यूटिव ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे एक्सेप्ट करने के बाद दोनेां के बीच मैसेंजर पर बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी और तीन महीने बाद दोनों ने आमने-सामने मुलाकात भी की. इसके बाद मुलाकातें बढ़नें लगी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इस दौरान दोनों एक दूसरे को गिफ्ट्स भी देने लगे जिस पर खूब खर्चा होने लगा. छह महीने पहले खर्चों को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे. मामला पुलिस तक पहुंचा जहां से आज परिवार परामर्श केंद्र पर दोनां पहुंचे. दोनों को मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीा दे दी गई है.