आगरालीक्स… पाकिस्तान टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 147 रन पर सिमटी।
एशिया कप में आज खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 147 रन पर आलआउट कर दिया. पाकिस्तान के सभी विकेट 19.5 ओवर में आउट हो गए. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट, हार्दिक पांडया ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. एक विकेट आवेश खान को मिला.

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 10 रन के निजी स्कोर पर कप्तान बाबर आजम भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने. जल्द ही फखर जमान को आवेश खान ने आउट कर दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान अहमद ने एक छोर संभाले रखा लेकिन इसके बाद हार्दिक पांडया, रविंद्र जडेजा और चहल की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान पर दबाब बनता गया. हार्दिक पांड्या ने इसके बाद तीन विकेट अपने नाम किए. बाद में भुवनेश्वर कुमार ने भी तीन पाकिस्तान बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अर्शदीप को दो विकेट मिले.