आगरालीक्स…आगरा में धमकी देकर किशारी के साथ किया दुष्कर्म और वीडियो बनाया. कई महीने से युवक कर रहा ब्लैकमेल…बात न मानने पर कर दिया वीडियो वायरल…
आगरा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. थाना ताजगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ये है मामला
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है. एक साल पहले एक किशोरी की मिस्ड कॉल के जरिए देवरी रोड के रहने वाले गब्बर के साथ परिचय हुआ. उसने किशारी को अपनी बातों में फंसा लिया और उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और इसके जरिए वह लगातार किशोरी का शारीरिक शोषण कर उसे ब्लैकमेल करने लगा. अब इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. आरोपी ने किशोरी के परिजनों को भी यह वीडियो भेज दिया है. किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया है.