आगरालीक्स …मायावती पर टिकट बेचने के आरोप लगाकर बीएससी छोडने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे आगरा में विधानसभा चुनाव से भाजपा और बसपा में बडा उलट फेर का गणित लगने लगा है। बसपा विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, वहीं, भाजपा प्रत्याशियों की सीटें बदली जा सकती हैं। दिल्ली में स्वामी प्रसाद मौर्य के सदस्यता ग्रहण करते ही आगरा का सियासी पारा गरम हो गया है।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में शामिल हो गए। सोमवार को मौर्य ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। मौर्य के बीएसपी छोड़ने के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि मौर्य जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मौर्य बीएसपी छोड़ने के बाद लगातार बीजेपी के नेताओं के संपर्क में थे।
मौर्य के बीजेपी में शामिल होने को लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें खुशी है कि स्वामी जी बीजेपी में शामिल हो रहे है और मैं उनका स्वागत करता हूं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बीएसपी में असमानता है इन सब में मायावती जी भी शामिल है। बीजेपी 265+ का संकल्प कर के चुनाव लड़ेगी। स्वामी जी के आने के बाद हमारी ताकत बढ़ी है। पार्टी 2017 में गुंडाराज हटा के एक सुशासन लाएंगे।
31 अगस्त को आगरा में मौर्य की थी रैली
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा छोडने के बाद सपा और भाजपा में जाने से इन्कार कर दिया था और लोकतांत्रिक बहुजन मंच बनाया था। यह अति दलित, अति पिछडे और शोषित वर्ग के लिए बनाया गया था। मंच के माध्यम से स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे थे, उन्हें 31 अगस्त को आगरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करना था, यहां सूरसदन में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे लेकर आगरा में तैयारियां चल रही थी।
Leave a comment