आगरालीक्स ….आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे फाइनेंस कर्मचारी की महिला मित्र के घर पर मौत, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा में एक फाइनेंस 30 वर्षीय हिमांशु त्रिपाठी कर्मी अर्जुन नगर में लिव इन रिलेशनशिप में महिला मित्र के साथ रह रहा था। सोमवार रात को हिमांशू की महिला मित्र ने उसकी मां अनीता को फोन किया, बताया कि हिमांशु की हालत गंभीर है और नामनेर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। हिमांशु की मां नामनेर स्थित हॉस्पिटल पहुंची तो बताया कि उसे दिल्ली गेट स्थित हॉस्पिटल ले गए हैं, वहां से एसएन रेफर कर दिया। एसएन में डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।

गले पर रस्सी का निशान
हिमांशु के परिजनों का कहना है कि उसके गले पर रस्सी का निशान है, हिमांशु की हत्या की गई है। जबकि महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि हिमांशु ने सुसाइड की है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे हिमांशु
हिमांशु त्रिपाठी के पिता सुधीर और मां अनीता जो कि हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हिमांशु की 2017 में नैनीताल की रहने वाली खुशी से लव मैरिज की थी और एक बेटा है। करीब दो साल पहले पत्नी खुशी को ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला। जिसका इलाज चल रहा है। पत्नी दिल्ली में इलाज कराने के बाद कुछ महीने से अपने गांव में है।
इसी दौरान हिमांशु करीब डेढ़ साल पहले एक युवती के साथ रिलेशन में आए।एक साल तक रिलेशन में रहने के बाद छह महीने से युवती के साथ ही रह रहे थे और परिजनों से भी कभी कभी बातें करते थे।