आगरालीक्स...आगरा में लोग दर्द से परेशान हैं, बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। जांच कराने पर हर तीन मरीजों में से एक में विटामिन डी की कमी मिल रही है। विटामिन डी की कमी से शरीर में दर्द ही नहीं, रोगों से लड़ने की क्षमता भी कमजोर नहीं हो रही है।
वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि शरीर में दर्द की समस्या आम हो चुकी है। घुटने में दर्द से लेकर शरीर में दर्द से पीड़ित मरीजों की समस्या बढ़ने लगी है। इनकी जांच कराने पर विटामिन डी की कमी मिल रही है। विटामिन डी की कमी से लोगों को दर्द हो रहा है। जांच कराने पर विटामिन डी की कमी मिल रही है।
सुबह सुबह ही धूप से मिलती है विटामिन डी
विटामिन डी सूरज की किरणों से मिलती है। इसे लेकर अलग अलग मत हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि सुबह के समय 30 से 45 मिनट तक धूप में बैठने पर विटामिन डी मिल जाती है। इसलिए संभव हो सके तो सुबह के समय कुछ देर के लिए ध्ूाप में बैठें।

हर सप्ताह एक सैचेट
इसके साथ ही विटामिन डी की ज्यादा कमी होने पर दवा लेने की जरूरत पड़ती है। दवा कंपनियों के विटामिन डी के सैचेट हैं, यह एक सप्ताह में एक बार लेने होते हैं। इससे विटामिन डी की कमी नहीं रहती है।