अलीगढ़लीक्स (चमन शर्मा)…. अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्टूडेंट का चयन ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका में सेमेस्टर रिसर्च एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। रिसर्च स्टूडेंट का चयन ओबामा-सिंह 21 वीं सेंचुरी नॉलेज इनिटिएटिव रिसर्च प्रोग्राम के अंतर्गत हुआ है। इसमें अलग अलग विभाग के रिसर्च स्टूडेंट चुने गए हैं।
एएमयू के रिसर्च स्टूडेंट में से ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में गणित विभाग के तकसीर खान, बायोटेक्नॉलोजी यूनिट के परवेज आलम, अप्लायड फिजिक्स विभाग की स्वालेहा नसीम एवं केमेस्ट्री विभाग की सबिहा परवीन का चयन हुआ है। इन्हें 12 अगस्त को अमेरिका जाना है, लेकिन एक छात्र को वीजा नहीं मिल पाया है, वह वीजा बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें वीजा न मिलने पर तीन रिसर्च स्टूडेंट अमेरिका जाएंगे। इन छात्रों को डूवल डिग्री मिलेगी। गणित विभाग के तकसीर खान यूजीसी के एसआरएफ फेलोशिप के अंतर्गत एएमयू में प्रो. मुरसलीन के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में वे प्रो. जैन लौंग के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। एएमयू एवं ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच करार के बाद इस वर्ष अध्ययन के लिए दूसरा बैच जा रहा है। तकसीर खान मूल रूप से बरेली के कस्बा सिरौली के रहने वाले हैं। पूर्व में इनका चयन सेंट्रल यूरोपीय यूनिवर्सिटी, बुडापेस्ट, हंगरी (यूरोप) में पांच वर्षीय शोध कार्य के लिए हुआ था। किंग सऊद यूनिवर्सिटी सऊदी अरबिया में गणित विभाग में उन्हें लेक्चररशिप का ऑफर भी मिला था। इसके साथ ही मलेशिया के यूनिवर्सिटी ऑफ मलेशिया में फेलोशिप प्रोग्राम का आफर मिला था। वहीं परवेज आलम मुरादाबाद के निवासी हैं।
Leave a comment