आगरालीक्स …..आगरा में एक युवती ने कारोबारी को किया किडनैप, महिला और उसके साथियों के खिलाफ किडनैप करने के आरोप में मुकदमा दर्ज।

आगरा के ताजगंज क्षेत्र निवाीस मुकील का पुराने टायरों का कारोबार है, प्रतापपुरा चौराहे पर दुकान है। मुकील की पत्नी मेहनाज का पड़ोस में रहने वाली महिला से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर तू तू मैं मैं हुई, शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया।
महिला ने बुलाकर कराया किडनैप
मुकील का आरोप है समझौता होने के बाद शाम को वह बाजार जाने के लिए निकला। इसी बीच उसके पास एक महिला का फोन आया, महिला बस्ती में ही रहती है। उसने फोन पर तोरा चौकी के बाद मुकील को बुलाया, मुकील उसके मिलने के लिए तौरा चौकी के पास पहुंचा। आरोप है कि महिला उसे जान से मारने की धमकी देने लगी, इसी बीच उसके साथी आ गए और मुंह पर कपड़ा बांध दिया, मारपीट की।
मरा समझ जंगल में छोड़ गए
मुकील का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद हाथ पैर बांध दिया। उसे मरा समझ फतेहाबाद क्षेत्र के जंगल में छोड़ गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी। उन्होंने हाथ पैर खोले, मुकील ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ताजगंज का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।