आगरालीक्स ….आगरा के पंछी पेठा स्टोर में लगी आग, पेठा सहित कैश भी जला, लाखों का नुकसान।
आगरा के धौलपुर हाउस, एमजी रोड पर पंछी पेठा स्टोर है, पंछी पेठा स्टोर के संचालक अमित गोयल ने बताया कि धौलपुर हाउस स्थित मार्केट में पंछी पेठा स्टोर का शोरूम है। सुबह पांच बजे मार्केट में तैनात गार्ड ने सूचना दी गई पेठा स्टोर में आग लग गई है।

आग की लपटें होती गई तेज, लाखों का नुकसान
अमित गोयल का कहना है कि पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई, इस बीच पंछी पेठा स्टोर में आग लगने के बाद लपटें बेकाबू होती गई, अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक शोरूम में रखा पेठा, कैश सहित फर्नीचर जल चुका था, अमित गोयल के अनुसार करीब 30 से 40 लाख का नुकसान हुआ है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
अमित गोयल का कहना है कि संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, थाना रकाबगंज में पंछी पेठा स्टोर धौलपुर हाउस में आग लगने की लिखित सूचना दी गई है।