आगरालीक्स …आगरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, संजय प्लेस सहित सार्वजनिक स्थान पर शराब और बीयर पार्टी करने वालों पर कार्रवाई, 886 लोगों पर कार्रवाई, जानें किस धारा में हुई कार्रवाई।
आगरा में शाम होते ही संजय प्लेस, एमजी रोड, भगवान टॉकीज, बल्केश्वर, दयालबाग में शराब के ठेकों के बाहर लाइन लग जाती है। तमाम लोग सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शराब पीते हैं, पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर शराब और बीयर पीनेे लग जाते हैं। इससे रात को बाजारों में अपने परिवार के साथ जा रहे लोग परेशान हो रहे हैं माहौल खराब हो रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर बुधवार रात को पुलिस ने कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों एवं शराब के ठेकों के आसपास शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये गए अभियान के क्रम में 500 व्यक्तियों का धारा 34 पुलिस एक्ट एवं 336 व्यक्तियों का धारा 290 आईपीसी के तहत चालान किए गए।