Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News : Railway charge Rs 11. 80 crore fine from without ticket passengers in 4 month
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Railway charge Rs 11. 80 crore fine from without ticket passengers in 4 month

209

आगरालीक्स ….आगरा के रेलवे स्टेशन पर अपने परिजन को प्लेटफार्म टिकट के बिना छोड़ने जा रहे हैं, बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं तो पकड़े जा सकते हैं। चार महीने में रेलवे ने टिकट चेकिंग से वसूले 11 करोड़ से अधिक।

मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप के दिशा निर्देशन में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु बीते 4 माह अप्रैल,मई,जून,जुलाई -2022 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने, अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में सघन जाँच करायी गयी। जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल द्वारा रिकॉर्ड अर्निंग करते हुये बीते माह अप्रैल, मई,जून, जुलाई -2022 में कुल 190899 बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज यात्रियों को प्रभारित किया गयाद्य जिसके परिणाम स्वरूप कुल 11.80/- करोड़ (118077490)/- रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गयाद्यजो कि आगरा मंडल के गठन के पश्चात की सर्वाधिक मासिक टिकट चेकिंग आय है।
टिकट चेकिंग करने वाले कर्मचारी किए गए सम्मानित
मंडल कार्यालय मे बह अप्रैल,मई,जून,जुलाई – 2022 में सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय देने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 07 टिकट चेकिंग स्टाफ को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विपिन यादव, राजीव कुमार, राजकुमार सिंह, वी के गौतम , रविंद्र कुमार, अजीत सिंह और सुनील अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ,सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
उत्तर मध्य रेलवे यात्री सेवा में सदैव तत्पर है, यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

error: Content is protected !!