आगरालीक्स… आगरा में सुबह सुबह बूंदाबांदी के बाद छाए बादल, कल से तेज बारिश, जानें आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा का मौसम एक बार फिर से बदल गया है। सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, इसके बाद मंगलवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद बादल छा गए। सुबह सुबह मौसम खुशनुमा हो गया, हवा में ठंडी रही, 8.30 बजे के बाद धूप निकल आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

14 सितंबर को तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 सितंबर को बादल छाने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, 15 सितंबर को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
13-Sep 24.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
14-Sep 25.0 34.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
15-Sep 23.0 31.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
16-Sep 23.0 30.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
17-Sep 22.0 28.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
18-Sep 23.0 30.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm