नईदिल्लीलीक्स… ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई 22 को। यूपी के आसमान में दिखी परियों की ट्रेन। दिल्ली के सीएम गुजरात के दौरे पर।
श्रृंगार गौरी में पूजा हो या नहीं पर होगा फैसला
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा-पाठ हो या नहीं। इस पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी।
मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज किया
वाराणसी जिला कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज करते हुए हिंदू पक्ष की मांग को सुनवाई के लायक माना है। वाराणसी कोर्ट के जज अजय कुमार विश्वेश ने यह फैसला दिया है।
पिछले साल पांच महिलाओँ ने दाखिल की थी याचिका
उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त माह में पांच महिलाओं ने याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा-पाठ की अनुमति मांगी थी लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में गया तो इसे वापस जिला कोर्ट को सौंप दिया गया था।
एलन मस्क की स्टरलिंक इंटनेट सैटेलाइट थी आसमान में, लोग रोमांचित हो बोले, परियों की ट्रेन
यूपी के आसमान में सोमवार की रात को लखनऊ समेत कई जिलों में आसमान में रोशनी की तेज रफ्तार लंबी कतार देखी गई। लोग इसे देखकर रोमांचित हो गए। भय भी व्याप्त हो गया कि आखिर यह क्या है। कुछ लोगों ने इसे परियों की ट्रेन करार दिया।
हर दो माह में रॉकेट से छोड़े जातै हैं सैटेलाइटस्
वास्तविकता यह थी कि दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क के स्टरलिंक इंटनेट सैटेलाइट है, जो सोमवार की रात को भारत होकर गुजरे। एलन मस्क हर दो माह बाद सैटेलाइट्स को अपने रॉकेट से अंतरिक्ष में छोड़ते हैं। दिसंबर में यहनजारा पंजाब के कुछजिलों में देखने को मिला था।
गुजरात में आप की सरकार तो भय-भ्रष्टाचार से मुक्ति
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में यदि आप कीसरकार बनी तो राज्य भय और भ्रष्टाचार से मुक्त रहेगा। दिल्ली के सीएम केजरीवाल गुजरात के आनन्न विधानसभा चुनावो को लेकर यहां आए हैं।