आगरालीक्स… प्रोडक्ट के आगे या पीछे ताज जुड़ जाए तो उसकी ब्रांडिंग अच्छी हो जाती है, ताजमहल में कान की मशीन के साथ फोटो खिंचाने पर जांच।
ताजमहल में गुरुवार को स्टारकी कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे, इन्होंने हाथ में कान की मशीन और उसके बॉक्स के साथ फोटो कराए। वीडियो प्लेटफार्म पर कान की मशीन के साथ फोटो कराने पर सवाल खड़े हो रहे हैं, एएसआई के अधीक्षण पुरातत्व विद डॉ. राजकुमार पटेल का मीडिया से कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, ताजमहल के संरक्षण सहायक और सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी है, कंपनी द्वारा ताजमहल के अंदर लिए गए फोटो का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के बाद भी कैसे अंदर पहुंच गई मशीन
ताजमहल में प्रवेश के दौरान सीआईएसएफ कर्मी जांच करते हैं, ऐसे में सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। चेकिंग के बाद भी मशीन ताजमहल के अंदर कैसे पहुंच गई।
ताजमहल में पूर्व में हुए मामले
योग गुरु विक्रम चौधरी के खिलाफ ताजमहल में योग किया गया
मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो ने ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर सैंडल रखकर प्रचार किया
आईटी कंपनी ने वीडियो शूट किया