आगरालीक्स…आगरा में कोरोना एक बार फिर से खत्म होने की ओर. अब सिर्फ इतने कोरोना मरीज रह गए हैं…जानिए पूरा अपडेट
आगरा में कोरोना पर लगातार नियंत्रण बना हुआ है. अगस्त माह में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने लगी थी तो वहीं अब सितंबर माह में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है. आगरा में अब सिर्फ 4 कोरोना मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है. पिछले 8 दिन से आगरा में एक भी कोरोना मरीज नहंी मिला है.
प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1592 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव आगरा में नहंी मिला. इस दौरान एक मरीज इस बीमारी से ठीक हो गया. आगरा में अब केवल 4 कोरोना मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है.