आगरालीक्स …आंबेडकर विवि की अव्यवस्थाओं से छात्र परेशान हैं। बीएड परीक्षाएं 23 सितंबर से हैं लेकिन बीएड कॉलेजों ने 17 हजार से अधिक छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है, इनकी परीक्षाओं पर रोक लग सकती है।
विवि की बीएड की परीक्षाएं एक बार स्थगित की जा चुकी हैं अब बीएड की परीक्षाएं 23 सितंबर से प्रस्तावित हैं। बीएड की परीक्षा के लिए विवि ने कॉलेजों को छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं।

431 कॉलेजों के 48 हजार छात्र देंगे परीक्षा
बीएड सत्र 2021 23 प्रथम वर्ष और 2020 22 सत्र बीएड की द्वितीय वर्ष की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू हो रही हैं। 431 कॉलेजों के 48 हजार छात्रों की परीक्षा होनी है लेकिन अभी तक 17 हजार से अधिक छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि तीन बार चेतावनी दी जा चुकी है। रविवार तक परीक्षा शुल्क जमा न करने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।