आगरालीक्स ….आगरा में टाइट वन पीस आउटफिट बंदरों को स्पेनिश महिला पर्यटक को काटने का मौका दे दिया। उसे ब्वाय फ्रेंड भी नहीं बचा सका, दहाड़े मारकर रोेने लगी महिला पर्यटक। फोटो और पूरी खबर के लिए क्लिक करें.
ताजमहल पर बंदर हमलावर हो रहे हैं, पर्यटकों को देख बंदर उन्हें घेर लेते हैं। विरोध करने पर काट रहे हैं। सोमवार को ताजमहल देखने के लिए स्पेनिश महिला पर्यटक अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ पहुंची।

बंदर से खुद को नहीं बचा सकी
स्पेनिश महिला पर्यटक हरे रंग के टाइट वन पीस आउट फिट पहनकर आई थी। वह ताजमहल का दीदार कर रही थी, इसी बीच बंदर आ गए, उसके साथ ब्वाय फ्रेंड था लेकिन वह भी समझ नहीं सका। बंदर ने महिला पर्यटक को घेर लिया, टाइट आउटफिट के चलते महिला पर्यटक खुद को बंदरों से बचाने के लिए भाग नहीं सकी।
पैर में काट गया बंदर, रोने लगी

महिला पर्यटक को बंदर ने पैर में घुटने के नीचे काट लिया। बंदर के काटते ही महिला पर्यटक रोने लगी। स्पेनिश पर्यटक को रोता देख फोटोग्राफर आ गए, उन्होंने स्पेनिश पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया।
बच्चे को पीठ में काट गया बंदर
बंदर ने एक और पर्यटक को काट दिया। ताजमहल देखने आए पर्यटक के साथ उनका बेटा था, बंदर उनके बेटे की पीठ पर बैठ गया और काट कर भाग गया।
डंडे लेकर तैनात किए गए हैं कर्मचारी
ताजमहल में पर्यटकों को बंदर काट रहे हैं, इसके लिए ताजमहल पर तैनात कर्मचारियों को डंडे दे दिए गए हैं, जिसिसे वे बंदरों को भगा सकें।