आगरालीक्स …..आगरा में युवती अपने भाई के दोस्त के साथ बाइक से जा रही थी, पति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। युवती को भेजे अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी अर्जुन नगर की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। युवती पिछले तीन साल से अपने पति के साथ नहीं रह रही है वह अर्जुन नगर में अपने मायके में रह रही है। पिछले साल महिला ने तलाक का केस भी दायर कर दिया था।

भाई के दोस्त के साथ जा रही थी युवती
पिछले दिनों युवती अपने भाई के दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर किसी काम से जा रही थी। युवती का आरोप है कि युवती का पति भी वहां से जा रहा था, उसने बाइक से युवक के साथ जा रही अपनी पत्नी को रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की और वीडियो बना लिया।
अश्लील मैसेज किए, वीडियो वायरल करने का आरोप
युवती ने आरोप लगाए हैं कि युवती का अपने भाई के दोस्त के साथ बाइक से जाने का वीडियो उसके पति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, आरोप है कि युवती को उसका पति अश्लील मैसेज भी भेजता है। इस मामले में इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही का मीडिया से कहना है कि युवती द्वारा अपने पति पर लगाए गए आरोप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।