Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News : 7th Taj Mahotsav start in Agra, reaction of participant #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : 7th Taj Mahotsav start in Agra, reaction of participant #agra

135

आगरालीक्स…. आगरा में अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में आए मलेशिया और इजिप्ट के कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। संरक्षक डा. विजय किशोर बंसल के घर पहुंचे कलाकारों ने आगरा में कलाकरों को मिले सम्मान की प्रशंसा की।

7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सहयोग से नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा आयोजित महोत्सव सफलता की नई इबारत लिख रहा है। एनटीए की निदेशक और वरिष्ठ रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि महोत्सव में आए हुए रंगकर्मी अपने अपने देश के सांस्कृतिक दूत हैं। यहां विभिन्न देशों की संस्कृतियों का आदान-प्रदान हो रहा है। इस आयोजन में शामिल होना हर किसी के लिए गौरव की बात है।

महोत्सव के प्रथम दिन की थीम ष्अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में मलेशिया, इजिप्ट, बांग्लादेश, भारत, नेपाल की संस्कृतियों का आदान प्रदान एक मंच परष्थी।
अतिथियों का स्वागत किया आयोजन समिति प्रमुख डॉ आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, पंकज गुप्ता, रोहित कत्याल, स्वागत अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रुप से अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

मंच पर प्रथम प्रस्तुति मलेशिया से महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर नृत्याचार्य थामोथीरन मलेशियन के भरतनाट्यम नृत्य से हुई। इजिप्ट से मोहम्मद अशरफ के डायरेक्शन में इजिप्शियन लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। बांग्लादेश के कलाकारों ने शहीन के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। सिवान की टीम ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता विजय श्रीवास्तव एवं यादव के निर्देशन में पाश्चात्य नृत्य की एक से बढ़कर एक लड़ी को बड़ी ही बारीकी से प्रदर्शित किया। झारखंड की नन्हीं कलाकार डॉल कनक ने गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। पश्चिम बंगाल से गुरु शर्मिष्ठा के डायरेक्शन में प्रस्तुति दी।

काइयो, इजिप्ट की प्रस्तुति मोहम्मद अशरफ के निर्देशन में फैरोनिक डांस, सैदी डांस, न्युबियन डांस प्रस्तुति देने वाले कलाकार मेन्ना, होडा, मोहम्मद अल्ला रहे।
अहमदाबाद, गुजरात की हरियाणवी समूह नृत्य राजेश शाह के निर्देशन में प्रस्तुति रू प्रस्तुत करने वाले कलाकार रू
जीनल, मैत्री, आरसी, बंधवी, पर्नशी, कैनाज़, जिनान्शी, ईशा
खरगपुर पश्चिम बंगाल की कलाकार दक्षिना दास अधिकारी,बर्नाली दोया सन्त्रा ने डूएट डांस (गणेश स्तुति) की सेमी क्लासिकल डांस के रूप में प्रस्तुति दी।
हाथरस से गौरी वर्मा ने प्रस्तुति नृत्य किया,
गणमान्य अतिथियों में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा नेत्री शबाना खंडेलवाल नीलमा पाटनी नसीम अहमद डॉ योगेश बिंदल भावना जादौन रेखा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। टीम नटरांजलि के सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल ने इजिप्ट मलेशिया व धनवान के कलाकारों को घर बुलाकर सम्मानित किया

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

error: Content is protected !!