Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Shree Hari’s cheers on the ongoing Shrimad Bhagwat katha in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shree Hari’s cheers on the ongoing Shrimad Bhagwat katha in Agra…#agranews

180

आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कंस और जरासंध वध पर खूब लगे श्रीहरि के जयकारे. बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में आज कंस, जरासंध वध, रुकमणी विवाह का हुआ वर्णन

अक्रूर जी द्वारा श्रीकृष्ण को मथुरा ले जाने पर कृष्ण वियोग में बिलखती गोपियां, उद्धव के साथ यशोदा, राधा और गोपियों के संवाद सुन भक्तों की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। कुबजा उद्धार के बाद श्रीकृष्ण ने जैसे ही कंस का वध किया, कथा स्थल पर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। महाराज ने कहा कि जीवन का उद्धार चाहते हो तो भक्त कुबजा, शबरी, विदुर और केवट की तरह अपने मन की डोर श्रीहरि के हाथों में सौंप दो।

बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में आज कंस, जरासंध वध, रुकमणी विवाह का संगीतमय वर्णन व्यासपीठ पर बैठे श्रद्धेय एक ब्रह्म राजेश जी महाराज ने किया। कहा जीवन एक नदी की तरह है, जिसके दो किनारे हैं। एक सुख और दूसरा दुख। सच्चा प्रेम तो केवल प्रभू के चरणों में है, बाकी सब दिखावा है। अंत में आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरम किया गया। मुख्य रूप से उपस्थिति राजा परिशित रवींद्र सिंह, कमलेश सुरेश कंसल (एडवोकेट) महामंत्री, संगीत देवी, नितिन गोयल, नमिता गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया प्रभारी),विनय अग्रवाल,वैभव गर्ग, सुकांशी गर्ग, गौरव तिवारी, नेत्रपाल यादव, अलका नयन, वर्षा, अनीता, सुमन आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

error: Content is protected !!