Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Historic Rambarat today in Agra, 125 procession will be the center of attraction…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Historic Rambarat today in Agra, 125 procession will be the center of attraction…#agranews

289

आगरालीक्स…सीताजी को ब्याहने आज रामजी जा रहे हैं बारात लेकर. साथ जाएंगी 125 झांकियां. जानें कौन-कौन सी झांकी है इस बार आकर्षक का केंद्र

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामबारात आज आगरा में निकल रही है. भगवान राम आज अपने तीनों भाइयों, पिता, गुरू और सभी सगे संबंधियों के साथ माता सीता जी को ब्याहने के लिए बारात लेकर जनकपुरी जाएंगे. आगरा में रामबारात को लेकर उत्साह छाया हुआ है. हालांकि बारिश इसमें विघ्न बन रही है लेकिन फिर भी हजारों की संख्या में लोग रामबारात को देखने के लिए पहुंच गए हैं. इस बार रामबारात में लगभग 125 झांकियां निकलेंगी तथा 11 बैण्ड शामिल होंगे. रामबारात मनकामेश्वर गली लाला चन्नोमल की बारहदरी से प्रारंभ हो जायेगी.

ये होंगी आकर्षक झांकियां
प्रमुख झांकियों में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महासभा, रावण-कुम्भकरण संवाद, विष्णु-लक्ष्मी जी, कैला देवी छप्पन भोग, 15 रोड शो होंगे। जिसमें प्रमुख रूप से पंचमुखी हनुमान, भगवान शिवजी की बारात, देहदान, नेत्रदान की झांकी, गंगा स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भांगड़ा पार्टी, भारत माता, सफेद हनुमान जी, माखन चोरी, सूर्य भगवान का रथ, राम-रावण युद्ध, बृज की लठ्ठ मार होली (रोड शो), शिव पार्वती (रोड शो), राधा कृष्ण (रोड शो), डांडिया (रोड शो), के अलावा अन्य मनमोहक झांकियां निकलेंगी. श्रीराम के आगे जगदीश बैण्ड, लक्ष्मण जी के आगे मिलन बैण्ड, भरत जी के आगे प्रहलाद बैण्ड एवं शत्रुघ्न के आगे सुधीर बैण्ड अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे. रामबारात अपने परंपरागत मार्ग से होती हुई जनकपुरी पहुंचेगी. आगरा के प्रसिद्ध लंगड़े की चौकी वाले हनुमान जी की भी विशेष झांकी आज रामबारात में शामिल होने जा रही है. रसोई रत्न परिवार की ओर से निकाली जा रही यह झांकी आगरावासियों के लिए बहुत खास है.

May be an image of text that says "1O श्री राम बारात में लंगड़े की चौकी हनुमान जी महाराज की झांकी रसोई रत्न परिवार के सौजन्य से निकाली जा रही है| 21/9/22, 9/22 बुधवार, सांय 6:30 बजे, स्थान- रावत पाड़ा चौराहा हनुमान जी के सानिध्य में श्री राम जी की बारात में शामिल होकर अपनी हाजिरी लगाए याद.. RASOI RATAN .SHUSOTTHANT EUTR"

ये होगा रामबारात का रूट
वर यात्रा स्व. ला. चन्नौमल जी की बारहदरी (गली मन: कामेश्वर) से प्रारम्भ होकर रावतपाड़ा , अग्रसेन मार्ग (जौहरी बाजार) , सुभाष बाजार, कोकामल मार्ग (दरेसी न. 1 व 2) , छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धुलियागंज , घटिया छिलीईट, फुलट्टी बाजार , सेव का बाजार , किनारी बाजार , कसेरट बाजार , रावतपाड़ा पर समाप्त होकर पुनः जनकपुरी आगरा जाएगी .

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

error: Content is protected !!