Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Rambarat Live : No entry on many routes in Agra, know complete route diversion…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Rambarat Live : No entry on many routes in Agra, know complete route diversion…#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा में आज रामबारात है. शहर के इन मार्गों पर जा रहे हैं तो खबर पर दें ध्यान. हो सकती है परेशानी. कई रोड ऐसे जहां सभी वाहनों की एंट्री है बंद

आगरा में आज रामबारात है. रामबारात ऐतिहासिक है और इसे देखने के लिए लाखों लोग आगरा आते हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा इसको लेकर रूट डायवर्जन पहले ही जारी किया जा चुका है. ऐसे में अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रूट डायवर्जन को देख लें…

रामबारात को लेकर ये रहेगा रूट डायवर्जन

21 सितंबर को रात 11 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एंट्री नहींे खुलेगी. नो एंट्री रात में भज जारी रहेगी. इस दौरान सभी प्रकार के नो एंट्री पास और अनुमति पत्र भी कैंसिल किए जाते हैं.
21 सितंबर को हाइवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा लेकिन 22 सितंबर को शोभायात्रा के स्वरूपों के मनकामेश्वर मंदिर से दयालबाग सौ फुटा रोड स्थित जनकपुरी आगमन के समय वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक हाइवे पर आगरा से मथुरा जाने वाला मार्ग कुछ समय के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
रामबारात को लेकर बिजलीघर से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जाएगा.ये सभी वाहन चक्की पाट छीपीटोला से अपने गंतव्य को जाएंगे.
सदर भट्टी एवं मीरा हुसैनी चौराह से कोई भीवाहन मदीना होटल की ओर नहीं जाएगा. ये सभी वाहन हींग की मंडी मोती कटरा या सदर भट्टी ढाकरान कलक्ट्रेट होकर जाएंगे.
हाथीघाट से दरेसी नंबर दो, तीन, रावतपाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा.
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की चिम्मन पूड़ी चौराहा के पास बनी पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जाएगा.
बेलनगंज यमुना किनारापेट्रोल पंप से घटिया आजम खां की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा.
जीवनी मंडी चौराहा से बेलनगंज चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज चोराहा से डायवर्ट किया जाएगा. बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट व घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा.
बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खां चौराहा तक पूरा मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा.
फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहा पर बैरीकेड लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा.
पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बैरीकेड किया जाएगा.
घटिया आजम खां चौराहा से कोई भी वाहन फुलट्टी की ओर नहीं जाएगा. फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फव्वारा व कश्मीरी बाजार तिराहा पर बैरीकेड कर यातायात को रोका जाएगा.
गुदड़ी मंसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा.
सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरीकेड किया जाएगा.
श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!