आगरालीक्स …आगरा में बारिश ने सड़कों की गुणवत्ता की खोली पोल, नुनिहाई रोड की पुलिया धंसी, हादसे न हो, स्थानीय लोगों ने सड़क पर ईंट पटिया रखकर बना दिया खतरे का निशान।
आगरा में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। बारिश ने शहर में बनी सड़कों की पोल खोल दी है। गुरुवार सुबह जिला उद्योग केंद्र के सामने नुनिहाई रोड पर पुलिया ही धंस गई। पुलिया धंसने से एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया है।

अंदर से खोखली हुई सड़क
पुलिस धंसने से नुनिहाई रोड की सड़क अंदर से खोखली हो गई है, वाहनों का आवागमन जारी रहने से पूरी सड़क धंस सकती है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने ही अपनी तरफ से जुगाड़ कर खतरे का निशान बना दिया है।
निकलती हैं पर्यटकों की गाड़ी
नुनिहाई रोड से ही आगरा आने वाले पर्यटकों की गाड़ी निकलती है। ऐसे में पुलिया के धंसने से बड़ा हादसा हो सकता है।