Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Sunshine in Agra, temperature still three degrees Celsius below…#agarnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sunshine in Agra, temperature still three degrees Celsius below…#agarnews

293

आगरालीक्स…आगरा में घने काले बादल छटे तो निकली धूप. तापमान अभी भी तीन डिग्री सेल्सियस कम. जानें आने वाले दिनों का मौसम का पूर्वानुमान

आगरा में आज काले घने बादल हटे तो धूप निकली. मौसम साफ हुआ तो लोगों को बीते चार दिन से हो रही बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली. हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. शनिवार को दिनभर रिमझिम बरसात हुई तो शाम को तेज बारिश हुई और फिर इसके बाद भी रिमझिम बरसात होती रही. लगातार हुई बारिश से लोगों को काफी परेशानी भी होने लगी, लेकिन आज रविवार सुबह से ही धूप निकल आई. मौसम साफ रहा.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाला सप्ताह आसमान साफ रहने के आसार हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!