Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News : Taken loan of three lakhs in the name of wife only after marriage in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Taken loan of three lakhs in the name of wife only after marriage in Agra…#agranews

136

आगरालीक्स…आगरा में शादी के बाद ही पत्नी के नाम से ले लिया तीन लाख का लोन. समय पर नहीं चुकाई किस्त. बहु पर आने लगे नोटिस….पढ़ें खबर जो पहुंच गई पुलिस तक

आगरा में पति-पत्नी के बीच का ऐसा अजब मामला सामने आया है जो कि पुलिस तक पहुंच गया. आज रविवार को दोनों पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया तो पत्नी ने आरोप लगाए कि शादी के बाद ही उसके नाम से ससुरालियों ने तीन लाख का लोन ले लिया. समय पर किस्त नहीं चुकाई तो उसके पास नोटिस आ रहे हैं. पति भी लगातार झूठे वादे करता रहा. इससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक दंपत्ति के बीच का है. यहां रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुर ने उसके नाम से तीन लाख रूपये का लोन ले लिया, जिसके गारंटर वे खुद बन गए. लोन में मिली रकम से मकान बनवा लिया और बहु से कहा कि किस्त वो जमा करते रहेंगे. लेकिन समय पर किस्त जमा नहीं की गईं तो उसके पास नोटिस आने लगे. पांच महीने से किस्त बंद है. हारकर युवती ने किस्त जमा करने के लिए एक नौकरी कर ली जिसके बाद पति और ससुरालिजन उसका उत्पीड़न करने लगे और घर से निकाल दिया.

बहू ने पति व ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी. दोनों के बीच मामला सुलझाने के लिए आज परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया लेकिन यहां कोई बात नहीं बनी. पति ने लोन चुकाने का वादा तो किया लेकिन राइटिंग में नहीं दिया. पत्नी ने कहा कि पति उससे लगातार झूठ बोलता है जिसके चलते वह उस पर भरोसा नहीं कर सकती. काउंसर ने पति व ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!