Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Quarrel between the constable husband and his wife reached at the family counseling center…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Quarrel between the constable husband and his wife reached at the family counseling center…#agranews

132

आगरालीक्स…शादी के एक साल बाद भी सिपाही नहीं रख रहा था पत्नी को अपने साथ. पत्नी ने पुलिस में कर दी शिकायत. अब इस शर्त पर हुई दोनेां के बीच सुलह…

आगरा में सिपाही और उसकी पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है. शादी के एक साल बाद भी सिपाही पति अपनी पत्नी को साथ नहीं रख रहा था जिसके बाद पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. आज रविवार को दोनों के बीच का यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा जहां दोनों के बीच सुलह तो हुई लेकिन एक शर्त पर. महीने में 20 दिन पत्नी सिपाही के साथ रहेगी तो वहीं 10 दिन ससुराल में.

ये है पूरा मामला
पत्नी ने काउंसलर को बताया कि उसकी शादी एक साल पहले हुई है. पति सिपाही है लेकिन उसे अपने साथ नहीं रखते हैं. शादी के बाद से वह सास-ससुर के पास ही रह रही है. पति से कई बार साथ रखने को कहा लेकिन वह हर बार मना कर देता है. पत्नीका कहना था कि वह जहां रहेगा, वहां वह भी रहेगी. वहीं इस मामले में सिपाही पति का कहना है कि उसका एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर होता रहता हे. उससे पत्नी को परेशानी न हो और वह माता पिता की देखभाल करेगी. काउंसलर के समझाने पर दंपत्ति में इस बात पर सुलह हुई कि पत्नी महीने में 20 दिन पति के साथ रहेगी और दस दिन वह ससुराल में रहेगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!