आगरालीक्स ….आगरा में पांच दिन में 150 एमएम से अधिक बारिश हुई है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। सोमवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन अब धूप निकल आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज तेज धूप निकलेगी, इसके साथ ही तापमान भी बढ़ जाएगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम होगा खुशनुमा, निकलेगी धूप
मौसम विभाग ने एक अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आगरा में धूप निकलने के साथ तापमान भी बढ़ेगा। सुबह का तापमान 24 से 25 डिग्री और दोपहर का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
26-Sep 24.0 32.0 Mainly Clear sky
27-Sep 24.0 32.0 Mainly Clear sky
28-Sep 25.0 33.0 Mainly Clear sky
29-Sep 25.0 33.0 Mainly Clear sky
30-Sep 25.0 34.0 Mainly Clear sky
01-Oct 25.0 34.0 Mainly Clear sky