आगरालीक्स….. देश भर के केंद्रीय विवि में पीजी में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी पीजी का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा।
सीयूईटी पीजी के लिए 3.6 लाख ने पंजीकरण कराया था, सीयूईटी पीजी में 55 प्रतिशत से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
देश में पहली बार केंद्रीय विवि में प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट सीयूईटी आयोजित किया गया है। सीयूईटी यूजी के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अब सीयूईटी पीजी का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने टवीट कर कहा है कि 26 सितंबर को शाम चार बजे सीयूईटी पीजी का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने विवि के कुलपतियों को पत्र लिखकर कहा है कि प्रवेश की तैयार करने के लिए कहा गया है।