आगरालीक्स …..आगरा रीजन में युवती शादी के बाद एक बार ही ससुराल गई, मामला थाने तक पहुंचने पर युवती ने बताया कि वह समलैंगिक है और हम उम्र युवती से प्यार करती है। थाने में युवती के मां और भाई ने आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचा लिया।

आगरा रीजन के मथुरा नंदगांव मार्ग की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती की उसके परिजनों ने शादी कर दी। शादी के बाद वह ससुराल गई, विदा होने पर मायके आ गई। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई, अपने मायके में ही रह रही थी। युवती ने अधिवक्ता के माध्यम से परिवार से अलग होने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने युवती को थाने बुला लिया, युवती की मां और भाई भी थाने आ गए।
युवती ने कहा समलैगिक है और हमउम्र युवती से करती है प्यार
थाने पहुंची युवती ने कहा कि वह समलैंगिक है और हम उम्र युवती से प्यार करती है, वह जिस युवती से प्यार करती है वह गोरखपुर की रहने वाली है। युवती का कहना है कि वह हम उम्र युवती के साथ समलैंगिक रिश्ते में रहना चाहती है, इसलिए उसे परिवार से अलग कर दिया जाए। जिससे वह गोरखपुर में हमउम्र युवती के साथ समलैंगिक रिश्ते में रह सके।
मां और भाई ने आत्मदाह का किया प्रयास
युवती की बातें सुनकर उसकी मां और भाई भी सकते में आ गए, वे अपने साथ कैन लेकर आए थे, पुलिस ने आत्मदाह करने से पहले कैन और माचिस छीन ली। थाना प्रभारी का कहना है कि युवती और उनके परिजनों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।