आगरालीक्स ….आगरा के हाईप्रोफाइल डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित अग्रवाल ने अपने ससुर, मंगला हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा। लगाए ये गंभीर आरोप, ससुर डॉ. नरेश मंगला ने कहा कि यह सब सीबीआई द्वारा लगाई गई क्लोजर रिपोर्ट का विरोध करने के कारण मुझे तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

आगरा के सफायर हॉस्पिटल प्रताप पुरा के संचालक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित अग्रवाल की पत्नी एनेस्थेसिस्ट डॉ. दीप्ति अग्रवाल चाणक्यपुरी स्थित फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली थी, इलाज के दौरान छह अगस्त 2020 को मौत हो गई। इस मामले में डॉ. दीप्ति अग्रवाल के पिता कोसी कला निवासी मंगला हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नरेश मंगला ने पति डॉ. सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, डॉ. सुमित अग्रवाल को जेल भेज दिया गया था, बाद में जमानत मिल गई। इस मामले की सीबीआई जांच कराई गई। सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है, डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत सुसाइड मानी है।
डॉ. नरेश मंगला पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप
इस मामले में डॉ. सुमित अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि डॉ. दीप्ति अगव्राल के पिता डॉ. नरेश मंगला बीएएमएस हैं। कोसी में रहते हैं, वे दीप्ति अग्रवाल के आगरा में रहने के दौरान फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज जारी करते थे। अभी भी वे ऐसा काम कर रहे हैं।
गोद ली बच्ची का गलत प्रमाण पत्र जारी किया
डॉ. दीप्ति अग्रवाल के बेटे क्रिशव का निधन हो गया था, उन्होंने एक बेटी गोद ली थी। आरोप है कि डॉ. नरेश मंगलवा ने छह जून 2018 को बेटी गोद दिलवाई थी, बाद में अपने हॉस्पिटल में गोद ली बेटी को डॉ. दीप्ति से पैदा हुआ दर्शा दिया। थाना रकाबगंज प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल कोसी क्षेत्र है इसलिए मुकदमा संबंधित थाने में स्थानांतरित किया जाएगा।