Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Romans Center for Blood Bank built on the second floor of Lokhitam Blood Bank located in Kamla Nagar…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Romans Center for Blood Bank built on the second floor of Lokhitam Blood Bank located in Kamla Nagar…#agranews

363

आगरालीक्स…आगरा में नवरात्र पर नेक पहल. कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक के दूसरी मंजिल पर 51 लाख की राशि से बना रोमसंस सेंटर फॉर ब्लड बैंक, ताकि रक्त के अभाव में न जाए किसी की जान..

नवरात्र के पावन पर्व पर बुधवार को रोमसंस चैरिटेबल सोसायटी द्वारा डी-10, कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक के द्वितीय तल पर 51 लाख रुपए की राशि से जनसेवा के लिए भवन समर्पित किया गया। इसमें अत्याधुनिक तकनीक युक्त मशीनों के साथ लैब स्थापित की जा रही है। रोमसंस के निदेशक श्री विकास खन्ना जी ने बताया कि सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी से लाइसेंस मिलते ही शीघ्र ही इस भवन में रोमसंस सेंटर फॉर ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों की जीवन रक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण रक्त की पूर्ति की जाएगी ,साथ ही रोमसंस चैरिटेबल सोसायटी द्वारा सेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। बहुत जल्द एक और सेवा का प्रकल्प आगरा की जनता के हित में शुरू किया जाएगा।

भवन का उद्घाटन रोमसंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन विजय खन्ना, प्रबंध निदेशक किशोर खन्ना और उप प्रबंध निदेशक ललित खन्ना ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ लोकहितम ब्लड बैंक के संरक्षक प्रेम सागर अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश मंगल, महासचिव अनिल अग्रवाल, निदेशक अखिलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केके अग्रवाल, राकेश जैन, रोमसंस के डायरेक्टर विकास खन्ना, नीरज खन्ना, सौरभ खन्ना, गगन खन्ना, रोहित खन्ना, लक्ष्य खन्ना, प्रबंधक यशपाल चाहर और आदर्श चौहान भी मौजूद रहे।

रोमसंस कर रहा 1977 से जन सेवा के कार्य..
रोमसंस चैरिटेबल सोसायटी के प्रमुख विजय खन्ना और किशोर खन्ना ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकारों ने तो अब सीएसआर की स्कीम शुरू की है, लेकिन रोमसंस चैरिटेबल सोसायटी तो बाबू जी स्वर्गीय श्री रामलाल खन्ना जी की प्रेरणा से वर्ष 1977 से ही सीएसआर के तहत जरूरतमंद लोगों की सेवा के अनगिनत कार्य करती रही है। यह भवन समाज सेवा की प्रेरणा देने वाले स्वर्गीय बाबूजी श्री रामलाल खन्ना जी की स्मृतियों को समर्पित किया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!