आगरालीक्स…आगरा में कभी आप फिल्म देखने रघुनाथ टॉकीज जाते थे, अब रघुनाथ मेडिकल कॉम्पलेक्स में पहला सुपरस्पेशियलिटी आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर जल्द खुल रहा है। एक छत के नीचे पेट, आंत, लिवर का संपूर्ण इलाज.
आगरा में पेट, आंत और लिवर के मरीज अप्रत्याशित ढंग से बढ़ रहे हैं। पिछले एक दशक में यहां बीमारियां तेजी से पनप रही हैं। खराब जीवनशैली और शराब का सेवन इसके मुख्य कारण हैं। इसके साथ ही हैपेटाइटिस बी और सी के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। इस बीच एक राहत की खबर है कि आगरा में एक सुपरस्पेशियलिटी आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर की शुरूआत होने जा रही है। यह आगरा और आस-पास के क्षेत्र का पहला और पूर्ण रूप से सुसज्जित गेस्ट्रो सेंटर होगा, जहां आगरा में पहली बार कैप्सूल एंडोस्कोपी, गेस्ट्रोइंटेस्टाइन ट्रैक्ट कैंसर स्क्रीनिंग, ऑर्गन प्लाज्मा कोगलेटर (एपीसी), पीएच निगरानी, मैनोमीटरी आदि सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर रघुनाथ मेडिकल कॉम्पलेक्स, पुराना रघुनाथ सिनेमा, बाग मुजफ्फर खां रोड, सेंट जॉर्जेज स्कूल के पास खुलेगा। नवनीतम उपकरणों से सुसज्जित इस केंद्र पर आगरा के ख्याति प्राप्त पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर तनेजा, डॉ. दिनेश गर्ग, डॉ. विनीत चौहान, डॉ. पंकज कौशिक मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे। एमडी, डीएम और डीएनबी सभी चिकित्सक एंडोस्कोपिक विशेषज्ञता रखने के साथ ही इनकी क्षमताओं को आगरा व आस-पास के क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से दर्ज किया जा चुका है। वे हैपेटाइटिस के साथ ही लिवर सिरोसिस, ईआरसीपी, कोलनोस्कोपी, एंडोस्कोपी और कई अन्य सेवाओं सहित सभी एंडोस्कोपी विधियों में महारत रखते हैं। आगरा में इस सेंटर के खुलने से बड़ी और छोटी आंतों, यकृत, पित्त नली, पेट, पित्ताशय की थैली से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
वरिष्ठ पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चौहान ने बताया कि आगरा में गेंहू एलर्जी, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस के मामले बहुत तेजी से बढे़ हैं। इसके साथ ही पेट, लिवर और आंतों की तमाम बीमारियां सामने आ रही हैं। आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर में एक ही छत के नीचे इन सभी बीमारियों की पहचान और इलाज होगा। सेंटर जल्द शुरू होने जा रहा है और इन समस्याओं के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्टाफ यहां उपलब्ध होगा। गेस्ट्रो लिवर सेंटर के माध्यम से आगरा व आस-पास के जिलों में रहने वाले गंभीर मरीजों को अब आगरा में ही सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवा का लाभ मिल पाएगा।

वहीं वरिष्ठ पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कौशिक ने बताया कि लिवर की बीमारी का यदि सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। जीवनशैली में बदलाव और खान पान की आदतों के कारण लोगों में लिवर की समस्या बढ़ रही है, साथ ही अत्यधिक शराब का सेवन क्रॉनिक लिवर डिजीज का मुख्य कारण है। इस विशेष क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को उनके शहर में ही सुपरस्पेशियलिटी परामर्श उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सही समय पर सही इलाज मिल सके।