Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Lt Gen Anil Chauhan appointed as the new Chief of Defense Staff of the country
टॉप न्यूज़देश दुनिया

Lt Gen Anil Chauhan appointed as the new Chief of Defense Staff of the country

134

आगरालीक्स…देश को मिला नया सीडीएस जनरल. ले. जनरल अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस. जनरल बिपिन रावत की हवाई दुर्घटना में निधन के बाद इस पद पर दूसरी नियुक्ति…

केंद्र सरकार ने आज नए सीडीएस की नियुक्ति कर दी है. सरकार ने सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है. रक्षा मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई. अनिल चौहान भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 40 वर्षों के अपने करियर में लेफ्टिनेंट जनरल के अलावा कई कमांड, स्टाफ और सहायक भी नियुक्त रहे हैं. जम्मू कश्मीर और उत्तर पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उन्हें व्यापक अनुभव है. गोरखा राइफल से इनकी सेना में एंट्री हुई थी. यह पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल रहे थे और पिछले साल ही रिटायर हुए हैं.

बता दें कि पिछले साल पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हवाई दुर्घटना में निधनहो गया था. इनके साथ आगरा के पृथ्वी सिंह की भी दुर्घटना में शहीद हुए थे. तब से नए सीडीएस की नियुक्ति के लिए लगातार मंथन किया जा रहा था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!