आगरालीक्स ...आगरा आईं मिस यूनिवर्स - ग्रेट ब्रिटेन 2022 ने कहा कि “मैं इन बचाए गए हाथियों पर अतीत में हुए अत्याचार के बारे में जानकर हैरान हूं।

शुक्रवार को नोकी सिम्बानी और उनकी टीम ने भारत में वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया। 25 वर्षीय नोकी सिम्बानी ने कहा, “मैं इन बचाए गए हाथियों पर अतीत में हुए अत्याचार के बारे में जानकर हैरान हूँ। लेकिन मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई है कि वाइल्डलाइफ एसओएस टीम इन हाथियों को विशेष चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ बेहतर जीवन देने में कितने प्रभावीशाली तरीके से कार्य कर रही है। मैं उम्मीद करती हूँ की लोग हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में जाकर इन खूबसूरत हाथियों के संरक्षण का समर्थन करेंगे। ” ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की और अब एक चार्टर्ड कमर्शियल बैंकर है, जो पूरे देश में व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए उद्यम विकास पहल चला रही हैं। उन्हें 2022 में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन का ताज पहनाया गया था l इससे पहले वह मिस ग्रैंड इंग्लैंड 2017 थीं और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2017 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उनके साथ फाइनलिस्ट त्रिशाला लखानी, हैरियट लेन, जैस्मीन कैडवालडर और मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2021, एम्मा कॉलिंग्रिज ने भी केंद्र का भ्रमण किया।