आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जीटी फोर्स कंपनी के कई मॉडल्स लांच. 35 हजार से 90 हजार रुपये तक की रेंज. कई रंगों में उपलब्ध…
नवरात्रि के अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चावला ग्रुप ने जीटी फोर्स कंपनी के कई नए मॉडल्स मार्केट में लॉन्च किए हैं. यह मॉडल्स 34990 से शुरू होकर 90000 तक की रेंज में उपलब्ध हैं. जो कि लेड एसिड एवं लिथियम आयन बैटरी में 3 साल की वारंटी के साथ मौजूद हैं. इस मौके पर कंपनी ने जीटी सोल मॉडल का नया अवतार मात्र 34990* में पेश किया है. यह मॉडल तीन आकर्षक रंगो मैं मौजूद हैं. इन सभी गाड़ियों पर फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध हैं. इस गाड़ी पर बैटरी की 3 साल की वारंटी है. कंपनी ने अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर चावला ग्रुप पर एक नया मॉडल जीटी ड्राइव प्रो भी लॉन्च किया है. यह मॉडल 12 इंच व्हील साइज मैं डबल डिस्क ब्रेक के साथ 5 रंगो में उपलब्ध हैं. यह गाड़ी एक चार्ज में 100km तक चलती है.

इस मौके पर कंपनी के फाउंडर एंड सीईओ मुकेश तनेजा एवं कोफाउंडर राजेश सतिया और जनरल मैनेजर सेल्स रजनीश कटोच ने यह मॉडल्स अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर चावला ग्रुप में लॉन्च किए और 7 गाड़ियों की डिलीवरी भी दी. इस मौके पर उन्होंने नए डीलर्स का भी स्वागत किया, जो कि अपना खुद का कारोबार सिर्फ 3 लाख से शुरू कर सकते है। लगभग 1 लाख रुपए प्रति माह कमा सकते है। अभी कंपनी ने अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर चावला ग्रुप आगरा के साथ उन जगहों पर डीलर्स नियुक्त करने है जहा पर इस बैटरी वाली गाड़ियों की उपलब्धि नहीं है और जहा इन गाड़ियों की जरूरत है. इस मौके पर चावला ग्रुप आगरा के मैनेजर प्रदीप जादौन ने अपने ग्राहकों का धन्यवाद किया.