Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra Crime News: BJYM woman leader absconding, Agra Police found Fortuner car…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Crime News: BJYM woman leader absconding, Agra Police found Fortuner car…#agranews

182

आगरालीक्स…आगरा में भाजयुमो की मंत्री दिव्या चौहान के घर पुलिस की दबिश. एक कोठी से फार्च्यूनर मिली. दिव्या चौहान सहित अन्य आरोपी फरार.

ये है मामला
बमरौली कटारा निवासी रेहान खान का कारों की बिक्री का कारोबार है. उसने आनलाइन फार्च्यूनर कार की बिक्री के लिए बोली लगाई. 30.02 लाख रूपये में सौदा हुआ. रेहान का आरोप है कि कार मालिक भाजयुमो की ब्रज क्षेत्र मंत्री दिव्या चौहान निवासी वन सिटी कॉलोनी नाऊ की सराय खंदौली ने शनिवार को फार्च्यूनर गाड़ी देने के लिए दयालबाग में बुलाया. रेहान ने 27.25 लाख रूपये कैश और दो लाख रूपये के चेक दिए. बकाया एक लाख रूपये आरटीओ अ​ाफिस में गाड़ी नाम होने के बाद देने की बात कही. इसके बाद दिव्या चौहान और उनके भाई उपदेश ने गाड़ी से उन्हें घर तक छोड़ने के लिए कहा. फार्च्यूनर से जैसे ही वन सिटी कॉलोनी पहुंचे, दिव्या चौहान और उनके भाई उपदेश गाड़ी की चाबी लेकर अपने घर के अंदर लेकर चले गए. आरोप है कि रेहान और उनके साथियों ने चाबी मांगी तो उनके साथ मारपीट की गई. इस मामले में पुलिस ने रेहान की तहरीर पर दिव्या चौहान, उनके भाई उपदेश चौहान, रिषभ, सतीश कुशवाह और अमित के खिलाफ मारपीट, बलवा और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था.

सूर्य नगर स्थित एक कोठी से मिली फार्च्यूनर कार
सोमवार को पुलिस ने वन सिटी कॉलोनी स्थित दिव्या चौहान के घर दबिश दी. लेकिन वो नहीं मिले. पुलिस ने सूर्य नगर कॉलोनी स्थित एक कोठी से फार्च्यूनर कार बरामद कर ली है. दिव्या चौहान और अन्य नामजदों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!