Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: ADA sealed three hotels operated without approving the map…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: ADA sealed three hotels operated without approving the map…#agranews

245

आगरालीक्स…आगरा में एडीए की बड़ी कार्रवाई. तीन होटल किए सील.

एडीए के सहायक अभियंता केके सरावगी के नेतृत्व में एडीए के प्रवर्तन दल ने सोमवार को बोदला बिचपुरी रोड स्थित होटल जेएमएस इन को सील कर दिया. होटल के संचालक अशोक तोमर और राजीव गुप्ता ने जय माता दी सेवा सदन में होटल जेएमएस इन बनाया था लेकिन होटल का मानचित्र एडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया. 16 जून 2022 को एडीए ने इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन इसके बावजूद भी न तो नक्शा पास कराया गया और न ही कोई प्रत्यावेदन दिया गया. टीम ने होटल को सीज कर दिया.

होटल रीगा होम स्टे किया सील
ताजगंज में एडीए की ताजनगरी फेस वन में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ के नेतृतव में एडीए की टीम ने रीगा होम स्टे होटल को सील कर दिया. यह होटल घर में पहली व दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहा था. अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी और मानचित्र भी स्वीकृत नहीं था.

अवैध रूप से संचालित होटल द हॉस्टलर किया सील
इसके अलावा ताजगंज के पाकटोला की अमर लोक कॉलोनी में होटल द हॉस्टलर संचालित किया जा रहा था. पहले यह रिदम रेजीडेंसी के नाम से होटल संचालित था. इसका भी मानचित्र स्वीकृत नहीं था तथा अग्नि सुरक्षा के भी मानक नहीं थे, जिसके बाद इस होटल को भी सील कर दिया गया. एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का मीडिया से कहना है कि अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. सोमवार को तीन होटलों को सील किया गया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

error: Content is protected !!