आगरालीक्स …..Breaking ..आगरा में एक और बड़ी कार्रवाई, आगरा के बड़े चार हॉस्पिटल, दो अपार्टमेंट, सात होटल को सील करने के आदेश। जानें नाम और क्या है कारण.
लखनऊ के लेवाना होटल में आग की घटना के बाद प्रदेश में सर्वे कराया गया। आगरा में 150 बिल्डिंगों के संचालकों को एडीए ने नोटिस दिए और जांच की। इसके बाद 18 बिल्डिंगों को अग्निशमन विभाग ने अतिसंवेदनशील माना, इन बिल्डिंगों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

कमिश्नर को सील लगाने के लिए सौंपी 18 बिल्डिंगों की सूची
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा द्वारा 18 बिल्डिंगों की सूची कमिश्नर अमित गुप्ता को भेजी है, इन बिल्डिंगों को अतिसंवेदनशील मानते हुए सील लगाने की संस्तुति की गई है। कमिश्नर अमित गुप्ता ने एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को बिल्डिंगों को सील करने के निर्देश दिए हैं। एडीए ने अतिसंवेदनशील बिल्डिंगों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो होटल किए गए सील
एडीए ने अग्निशमन के पर्याप्त न होने पर अतिसंवेदनशील होटल द हॉस्टलर, अमर लोक कॉलोनी, पाक टोला और ताजनगरी फेज वन स्थित होटल रीगा को सील कर दिया था। इसके बाद अन्य बिल्डिंगों को सील किया जाएगा।
इन्हें किया जाना है सील
हॉस्पिटल -सिनर्जी प्लस, लोटस हॉस्पिटल, क्रष्णा हॉस्पिटल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल, प्रभा ट्रॉमा सेंटर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल
होटल– होटल सीपी, होटल डीलक्स इन, होटल अवेक्सिया प्रीमियर, होटल वैष्णवी हेरिटेज इन, होटल जोधा द ग्रेट होटल एएस रॉयल, होटल ताज इन
अपार्टमेंट -सूरजधाम अपार्टमेंट, ओमश्री सिल्वर वैली अपार्टमेंट
फैक्ट्री ग्रीन पार्क शूज प्राइवेट लिमिटेड
ये किए जा चुके हैं सील
होटल द हॉस्टलर, अमर लोक कॉलोनी, पाक टोला और ताजनगरी फेज वन स्थित होटल रीगा