Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Workshop On Architect in Agra, Indian Vastu is like blotting paper, which covers all…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Workshop On Architect in Agra, Indian Vastu is like blotting paper, which covers all…#agranews

336

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई आर्केटेक्ट पर वर्कशॉप. बताया—ब्लॉटिंग पेपर की तरह है भारतीय वास्तु, जिसने सबको समाहित किया

भारतीय वास्तु एक ब्लॉटिंग पेपर की तरह है, जिसने कई संस्कृतियों की तरह मुगलिया और ब्रिशिट वास्तु को भी खुद में समाहित किया। मोहन जोदड़ो और हडप्पा उदाहरण है कि भारत वास्तुकला में उस दौर में भी काफी विकसित था और यहां उत्कृष्ठ वास्तुकार थे, जब दुनिया वास्तु का परिभाषा भी नहीं जानती थी। मध्यकाल में अपने स्वर्णकाल में रहा भारत आज अपनी वास्तु की विरासत को खोता नजर आ रहा है। इसकी एक मुख्य वजह सरकारी विभागों का सामन्जस्य न होना है।

होटल जेपी में आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यशाला (गोल्डन जुबली मौके पर) के उद्घाटन अवसर पर यह बात मुख्य अतिथि काउंसिल ऑफ आर्केटेक्चर के पूर्व अध्यक्ष उदय ग़डकरी ने कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि वास्तुकला एक पब्लिक आर्ट है। वास्तु में हमें जरूरत और लग्जरी के अन्तर को समझना होगा। वास्तु उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ मेयर नवीन जैन ने किया। एसोसिएशन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष शशि शिरोमणी ने इतिहास का आधार भूगोल ही है। आगरा के वास्तु पर चर्चा करते हुए कहा कि कभी नहरो का शहर रहा आगरा आज नालों का शहर बन गया। संस्थापक सचिव सीएस गुप्ता ने 1972 से अब तक के एसोसिएशन के सफर को विस्तार से बताया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अश्वनी शिरोमणी व संचालन देविना व किरन गुप्ता ने किया।

अब खिड़कियां भी पैदा कर रहीं बिजली
आगरा। अब खिड़कियां भी बिजली पैदा कर रहीं हैं। सीवेज के पानी और कचरा भी उपयोगी है। स्मार्ट सिटी का मतलब मल्टी टास्किंग बताने वाले स्टाइल आर्केटेक्ट और लग्जरी आर्केटेक्ट के नाम से मशहूर मुम्बई के प्रेमनाथ ने आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन के वार्षिक कार्यशाला में यह बात कही। कहा कि अब खिड़कियों पर सोलर सेल लगाए जाने लगे है, जिससे घर की बिजली की काफी खपत इससे ही पूरी हो जाती है। बताया कि भारत की पहली टाउनशिप 2010 में पंजाब में रिफायनरी टाउन बनाने के लिए उन्होंने दो लाख ईंटों का निर्णाण कोयले की राख से किया। यह ईंटे बाहर की गर्मी को अन्दर नहीं आने देती। इस टाउनशिप के लिए उन्हें हुडको (हाउसिंग अरबन डवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा ग्रीन र्केटेक्ट अवार्ड से भी नवाजा गया था।

स्मार्ट हाउसिंग पर नगर निगम दे रहा कर में छूट
आगरा। मुम्बई, रायपुर और दौर जैसे शहरों में स्मार्ट हाउस को कर में छूट दी जा रही है। यह लोगों को स्मार्ट हाउस यानि ऐसे घर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जहां सोलर पॉवर, पानी और ऊर्जा का संरक्षण, पर्यावरण को ध्यान में रखा गया है। वास्तुकार प्रेमनाथ ने कहा कि भारत के अन्य शहरों को भी इस तरह की छूट देनी चाहिए जिससे लोग स्मार्ट होम बनाने के लिए प्रेरित हो। उन्होंने समय का आवश्यकता का ध्यान में रखते हुए कहा कि घर छोटे और टिकाऊ होने चाहिए।

वास्तु की तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
आगरा। कार्यशाला में तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। जिसमें सुबोध शंकर की पुस्तक ईंट मेरी कहानी मेरा इतिहास, जित कुमार गुप्ता की पुस्तक मेकिंग सिटीज ग्रेट प्लेस टू लिव और राजीव द्विवेदी की पुस्तक भवन निर्माण वर्तमान परिपेक्ष्य थीं। कोराना काल में अपने सदस्यों को छोड़कर जाने वाले एसपी अग्रवाल, ओपी शर्मा, वीपी शर्मा, अनिल भटनागर को श्रद्धांजलि दी गई।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!