Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Record rain in Agra: Temperatures down to 11 °C, alert continue…know the forecast…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Record rain in Agra: Temperatures down to 11 °C, alert continue…know the forecast…#agranews

190

आगरालीक्स…आगरा में रिकॉर्ड बारिश. 11 °C तक तापमान नीचे पहुंचा. सुबह 8 बजे तक 34 एमएम हुई बारिश और अभी इतने दिन अलर्ट

आगरा में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. इसका असर आगरा के तापमान पर भी देखने को मिला है जो कि रिकॉर्ड स्तर पर नीचे पहुंचा है. बारिश से आगरा पूरी तरह से तरबतर हो गया है. अगर मौसम विभाग की मानें तो ये बारिश फिलहाल रुकने वाली नहीं है, क्योंकि अगले तीन दिन यानी 11 अक्टूबर तक आगरा में भारी बारिश के आसार हैं. मौसम बहुत ठंडा हो गया है. शुक्रवार को शाम से शुरू हुई बारिश आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाकर बंद हुई. इस दौरान आगरा में 34 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके बाद बारिश का सिलसिला दोपहर तक थमा रहा लेकिन शाम होते ही आगरा में फिर से बारिश लगातार होना शुरू हो गई है.

मौसम विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर पड़ा है. आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है. शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 अक्टूबर तक इसी तरह की बारिश हो सकती है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!