Saturday , 20 June 2026
Home आगरा Agra News: A 15-member team of Korean MPs arrived to know the Municipal Corporation and their functions…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: A 15-member team of Korean MPs arrived to know the Municipal Corporation and their functions…#agranews

133

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बीच नगर निगम और उनके कार्यों को जानने के लिए पहुंचा कोरियाई सांसदों का 15 सदस्यीय दल. मेयर ने…

कोरिया से किम योंग जू डिप्टी स्पीकर (कोरिया गणराज्य) क़े नेतृत्व में 15 सदस्यीय पार्लियामेंटरी प्रतिनिधिमण्डल ताजमहल देखने आज रविवार सुबह आगरा पहुंचा। होटल ओबेरॉय अमर विलास पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का शहर के प्रथम नागरिक आगरा महापौर नवीन जैन ने स्वागत सत्कार किया। आतिथ्य सत्कार पाकर सभी कोरियाई सांसद गदगद नज़र आये। स्वागत के बाद महापौर नवीन जैन ने कोरियाई सांसदों से बात की। महापौर ने आगरा शहर और ताजमहल के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए नगर निगम आगरा द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। महापौर नवीन जैन ने भारतीय संविधान के अनुसार होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताया तो वहीँ डिप्टी स्पीकर किम योंग द्वारा बताया गया कि कोरिया में मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट का कार्यकाल 4 साल का होता है और इनका निर्वाचन जनता द्वारा किया जाता है।

वार्ता के दौरान कोरियाई सांसदों ने बताया कि वे दिल्ली से यात्रा मार्ग के माध्यम से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा पहुंचे हैं। जब उन्होंने आगरा शहर में प्रवेश किया तो उन्हें यहां पर हरियाली खूब भाई। कोरियाई सांसदों ने शहर की सफाई व्यवस्था की भी सराहना की। अंत में महापौर नवीन जैन में प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी कोरियाई सांसदों को ताजमहल की छोटी कृति के रूप में गिफ्ट देकर सभी को शुभ विदाई दी। इस गिफ्ट को पाकर सभी सदस्य खुश नजर आए और आगरा में मिले आतिथ्य सत्कार की प्रशंसा की। इस प्रतिनिधिमंडल में किम जो योंग, को यूउंगीन, सिओ इलजुन, किम मियोंग, किम सो ह्यून, चोई एउँगयु आदि सांसद शामिल रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!