Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Shopping started in the markets of Agra, Diwali countdown begins…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shopping started in the markets of Agra, Diwali countdown begins…#agranews

92

आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में शुरू हुई शॉपिंग. दीपावली का काउंटडाउन शुरू. पहला बड़ा त्योहार करवाचौथ कल….

दीपावली का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इसके साथ ही शुरू हो गई है साल के सबसे बड़े फेस्टिव सीजन की खरीददारी. गुरूवार यानी कल 13 अक्टूबर को पहला बड़ा पर्व करवाचौथ है, इसको लेकर आज बाजारों में जबर्दस्त रुख देखने को मिला. मौसम साफ होने के कारण लोग खरीददारी करने के लिए निकले. शहर के लगभग सभी बाजारों में दोपहर के समय से ही चहलकदमी दिखाई देने लगी. शाम को बाजारों में कस्टमर्स की अधिक भीड़ दिखाई दी.

मार्केट्स में करवाचौथ की रौनक
आगरा के बाजारों में इस समय करवाचौथ की रौनक दिखाई दे रही है. शहर के पुराने बाजार हों या फिर मॉल्स और शोरूम. हर जगह कस्टमर्स करवाचौथ की शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शहर के मार्केट्स में तो रौनक भरपूर दिखाई दे रही है. लहंगे, साड़ियां, चूड़ी, श्रंगार, ज्वेलरी व मोबाइल फोन्स के बाजार में भरपूर रौनक लौटी है. यही नहीं मिष्ठान्न विक्रेताओं के पास भी करवाचौथ स्पेशल पैक्ड आइटम्स व गिफ्ट्स हैं, जो कस्टमर्स को सबसे अधिक लुभा रहे हैं. चूड़ी, बुटीक, पार्लर, मेहंदी वाले, ज्वैलरी, चूड़ियों की दुकानों पर तो महिलाओं की खासी भीड़ दिख रही है. इधर दुकानदार भी कोरोना के कारण व्यापार में छाई मंदी को भुलाकर इस त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!