आगरालीक्स…सजना है मुझे सजना के लिए. आगरा की पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी में महिला सखियों ने मनाया करवा चौथ त्योहार..
पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी फेस दो आगरा में महिला सखियों ने आकर्षित परिधान, ज्वेलरी की चमक, सजधज कर, मेहंदी वाले हाथों में पूजा की थाली लिये माता सीता की नगरी पंचवटी पार्क में इंद्रा शर्मा, आशा कपूर द्वारा सामूहिक करवा चौथ मनाया. पूजा कर कथा सुनी. परम्पराओं का निर्वहन करते सप्ताह भर से तैयारियां चल रही थी. सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ का व्रत रख पति की लंबी आयु के लिए पूजा की. आज की पूजा मे अच्छे वर के लिये शादी योग्य व सगाई वाली कन्याओ ने निर्जला वृत रख अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की.

इस अवसर पर गीता आहूजा, मिनी छाबड़ा, नवनीत कौर, चांदनी भोजवानी, उपासना,पूजा चड्डा, मोनिका वाही, शिल्पा लूथरा, निधि कपूर, सुनीता अरोड़ा,विधि सिंह,नीतू सिंह,प्रभा पिपलानी, लता भक्तयानी,निधि गुलाटी, शालू अरोरा,अनामिक टंडन, आरती, ज्योतिषा, सरोज भसीन मौजूद रहीं.