आगरालीक्स …….आगरा में त्योहार पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है, रूट डायवर्जन देखने के बाद ही घर से खरीदारी के लिए निकलें।
प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता के अनुसार शाहगंज के बाजारों में यातायात पुलिस ने 15 से 28 अक्टूबर तक के लिए रूट डायवर्जन किया है, रूट डायवर्जन सुबह आठ से रात दस बजे तक रहेगा।

बाजारों में यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था
-बारह खंभा रेलवे फाटक से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
-रूई की मंडी चौराहे पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।
-तहसील चौराहे से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ये सभी वाहन पचकुइंया चौराहे से कोठी मीना बाजार होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-भोगीपुरा चौराहे से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहा और संगीता टाकीज वाले मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा।
-शाहगंज चौराहे से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहा और संगीता टाकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा।
-पचकुईंयां से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन शाहगंज जाने वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा।
-स्पीड कलर लैब चौराहे से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन शाहगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
-सीओडी तिराहे से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन भोगीपुरा चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
-पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगा कर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी एवं यातायात के डायवर्जन की आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन किया जा सकेगा।