आगरालीक्स…आगरा में दुधमुंहे सहित 4 बच्चों को छोड़कर लापता हुई महिला पंजाब में प्रेमी के साथ मिली. मां को सामने देखा तो लिपटकर रोए बच्चे…
आगरा में करीब 50 दिन पहले बाजार से लापता हुई एक महिला पंजाब में एक युवक के पास पुलिस को मिली. पुलिस ने भटिंडा से महिला को बरामद लिया. युवक उसका प्रेमी था. महिला अपने दुधमुंहे सहित चार बच्चों को छोड़कर यहां अपनी मर्जी से प्रेमी के पास आ गई थी. पति और बच्चे महिला की तलाश में लगे रहे थे. अब जब महिला मिली तो बच्चे लिपटकर उससे रोने लगे. अपने बच्चों को ऐसा रोते देख महिला का दिल भी पसीज गया और वह अपने पति के पास वापस आ गई.

ये है पूरा मामला
मामला 25 अगस्त का है. बाह के रहने वाले एक युवक की पत्नी बाजार गई थी लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी. जयपुर के एक होटल में हेल्पर के रूप में काम करने वाले उसके पति ने पत्नी के न मिलने पर उसकी गुमशुदगी थाना बाह में दर्ज कराई थी. महिला दुधमुंहे बच्चे सहित चार बच्चों को छोड़कर लापता हो गई थी. तब से महिला की तलाश की जा रही थी. हाल में पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब के भटिंडा में मिली. इसपर पुलिस ने भटिंडा जाकर महिला को खोज निकाला. वह यहां एक युवक के साथ रह रही थी.
पुलिस महिला को थाने ले आई. जानकारी पर पति अपने सभी बच्चों को लेकर थाने पहुंच गया. यहां मां को देखकर बच्चे बुरी तरह से लिपटकर उससे रोने लगे. दुधमुंहे बच्चे को देखकर महिला का दिल भी पसीज गया. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के पास चली गई थी. जिस युवक को बरामद किया गया है वह उसका प्रेमी है, लेकिन अब वह अपने प्रेमी के साथ नहीं रहेगी और पति के साथ रहेगी. पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है.