यूपीलीक्स…अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ. दुल्हन की तरह सजी भगवान राम की जन्मस्थली. 20 लाख दीये जलाए जाएंगे. पीएम मोदी होंगे शामिल…
अयोध्या इस समय दुल्हन की तरह सजी हुई है. रात को लेजर शो के जरिए आकर्षक रोशनी यहां बिखर रही है. शुक्रवार से यहां तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया है. हर तरफ उल्लास और भगवान राम की स्तुति व भजन चल रहे हैं. इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास भी रचने को बेकरार हैं. पहली बार पीएम मोदी भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं. राम की पैडी पर 15 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तेयारी है तो वहीं पूरी अयोध्या में 20 लाख दीये रोशन किए जाने हैं.
देखें फोटोज