आगरालीक्स …आगरा में सुबह सुबह बॉलीवुड एक्स्ट्रेस कैटरीना कैफ फतेहपुर सीकरी की ख्वाजा शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंची, सफेद सूट में चेहरे को सफेद दुपट्टा ढके हुए वे दरगाह में जियारत करने के लिए आईं थी, सोमवार को यहां पहुंची कैटरीना ने दरगाह पर चादरपोशी की और मन्नत का धागा बांधा, कैटरीना के आने की खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखाई दिए। मगर, तब तक वह जा चुकी थी। अभी हाल ही में उनकी मूवी बार बाद देखा रिलीज हुई है।

निर्देशक नित्या मेहरा की फिल्म अपने नाम से ही अपील करती है कि इसे बार बार देखा जाना चाहिए। मगर फिल्म की सच्चाई हॉल में प्रवेश करने के कुछ ही मिनटों में समझ आ जाती है, जब टिकट के पैसे से हल्की हुई जेब से फिल्म का वजन कहीं कम लगता है। थोड़ी देर बाद आप कंफ्यूज होते हैं कि कवि क्या कहना चाहता है! वही घिसी-पिटी बात कि मंडप में पहुंचा लड़का शादी डर रहा है। वह गणित का जीनियस है और कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने उसके वैदिक गणित के शोध पत्र को स्वीकार करते हुए अपने यहां नौकरी और आगे काम के लिए स्कॉलरशिप ऑफर की है। लड़का क्या करे? एक तरफ जुनून और करिअर, दूसरी तरफ उस लड़की का प्यार जिसके साथ वह बालपन से बड़ा हुआ है। शैंपेन की बोतल खाली करता हुआ लड़का टल्ली हो जाता है और कहानी इमोशनल अत्याचार की तरफ मुड़ जाती है।
इसी साल फरवरी में आई थी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने रविवार 7 फरवरी 2016 को यहां फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह पर अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर’ के लिए दुआ मांगी। वह सफेद रंग के सलवार-कुर्ता में दरगाह पहुंची और दरगाह पर फूल एवं चादर चढ़ाई। कैटरीना अक्सर दरगाह पर जाती रहती हैं। सलीम चिश्ती के वंशज अरशद फरीदी ने बताया कि यह उनका छठा दौरा था। आदित्य और कैटरीना अभिनीत फिल्म ‘फितूर’ 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तबू, अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, अक्षय ऑबरॉय और अजय देवगन भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और इसके प्रोड्यूसर खुद सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं
Leave a comment