आगरालीक्स.. आगरा की डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को ट्रांस यमुना के डॉक्टर लीड करेंगे। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर होंगे, डॉ आलोक मित्तल के कोषाध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में डॉ मुकेश गोयल सचिव बन जाते हैं तो आईएमए के तीनों अहम पद पर ट्रांस यमुना के डॉक्टर होंगे।
आईएमए आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए 25 सितंबर को चुनाव होंगे हैं, इसमें 2017 18 के लिए अध्यक्ष चुने जांएगे। जबकि सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए सत्र 2016 17 के लिए चुनाव होगा। वहीं, पिछले साल अध्यक्ष चुने गए डॉ आरएस कपूर नई कार्यकारिणी को लीड करेंगे, उन्हें डॉ जेएन टंडन अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि पचौरी
आईएमए अध्यक्ष पद के लिए डॉ अशोक शिरोमणि और डॉ रवि पचौरी ने नामांकन किया है। इन दोनों के बीच में चुनाव होना है, इसी तरह सचिव पद के लिए डॉ मुकेश गोयल और डॉ ओपी यादव ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ आलोक मित्तल ने ही नामांकन किया है। इससे उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो चुका है। आईएमए की चुनाव समिति 14 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच करेगी, इसके बाद 20 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
87 दावेदार और 25 को चुनाव
आईएमए के चुनाव के लिए 87 नामांकन हुए हैं, इनके बीच 25 सितंबर को आईएमए भवन तोता का ताल पर मतदान होगा। इसके लिए डॉक्टरों ने प्रचार शुरू कर दिया है।
झोलाछापों से लड रहे हैं लडाई
शहर के हर हिस्से में झोलाछाप हैं, लेकिन ट्रांस यमुना का क्षेत्र झोलाछाप के लिए बदनाम है। इससे क्वालीफाइड डॉक्टरों की छवि भी खराब हो रही थी, लेकिन ट्रांस यमुना के क्वालीफाइड डॉक्टरों ने झोलाछाप के खिलाफ लडाई लडी। यहां के डॉक्टरों ने इलाज के लिए भी अपनी अलग पहचान बनाई है, बडे हॉस्पिटल के साथ ही सस्ती दर पर इलाज दिया जा रहा है। अब एक साल तक आईएमए को ट्रांस यमुना के डॉक्टर लीड करेंगे, यह बडी उपलब्धि है।
Leave a comment