आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले आतिशबाजी की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़. ग्रीन पटाखे बन रहे पहली पसंद. भारत की जीत पर आज हुई जमकर आतिशबाजी
दिवाली से पहले आतिशबाजी की दुकानों पर इस समय जर्बदस्त भीड़ लगी हुई है. आगरा में नौ स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री की अनुमति खुले मैदान में दी गई है. ग्रीन पटाखों की बिक्री ही हो रही है. इधर सुबह से ही दुकान खुलने पर पटाखे खरीदने वालों की भीड़ दुकानों पर लगना शुरू हो गई. ज्यादातर लोग ग्रीन पटाखे ही खरीदते नजर आए.

इन नौ स्थानों पर लगेंगी इतनी आतिशबाजी की दुकानें
कोठी मीना बाजार के खाली मैदान में 72 दुकानें
जीआईसी ग्राउंड पर 12 दुकानों
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11—12 स्थित पार्क में 60 दुकानें
बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल के खाली मैदान पर 3 दुकानें
सदर क्षेत्र के कंपनी गार्डन के खाली मैदान पर 12 दुकानें
सदर के शक्ति नगर के खाली मैदान में 10 दुकानें
सिकंदरा क्षेत्र में तालाब किनारे 10 दुकानों
आवास विकास कॉलेनी के सेक्टर 15 में 20 दुकानें
न्यू आगरा में अबुउलाह दरगाह के खाली मैदान में 10 दुकानें